
China ने की घुसपैठ की कोशिश? Malaysia अब चीनी राजदूत को करेगा तलब
Zee News
मलेशिया सरकार ने फैसला किया है कि वह अपने हवाई क्षेत्र में चीन के 16 सैन्य विमानों की घुसपैठ के खिलाफ राजनयिक विरोध दर्ज कराने के लिए चीनी राजदूत को तलब करेगी.
कुआलालम्पुर: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अब उसने मलेशिया के हवाईक्षेत्र में घुसपैठ की है जिसे लेकर कुआलालम्पुर ने सख्त रुख अपनाया है. मलेशिया अब चीनी राजदूत को तलब करेगा और अपना राजनयिक विरोध दर्ज कराएगा. मलेशिया सरकार ने फैसला किया है कि वह अपने हवाई क्षेत्र में चीन के 16 सैन्य विमानों की घुसपैठ के खिलाफ राजनयिक विरोध दर्ज कराने के लिए चीनी राजदूत को तलब करेगी. विदेश मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने मंगलवार को कहा कि वह मलेशियाई हवाई क्षेत्र और उसकी सम्प्रभुता का उल्लंघन करने पर सफाई मांगने के लिए चीनी राजदूत को तलब करेंगे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



