
China की आबादी में बढ़ोतरी की दर शून्य के करीब पहुंची, अब ड्रैगन को सता रही इस बात की चिंता
Zee News
चीन में काम करने वाले लोगों की संख्या कम हो रही है, क्योंकि देश की आबादी (China Population) में बुजुर्ग लोगों की संख्या काफी अधिक है और बच्चों को जन्म देने वाले कपल की संख्या कम है.
बीजिंग: चीन सरकार (China Govt) ने मंगलवार को बताया कि उसके देश की आबादी में बढ़ोतरी की दर शून्य के करीब पहुंच गई है, क्योंकि यहां बच्चों को जन्म देने वाले कपल की संख्या कम है. इसके बाद चीन में काम करने वाले लोगों की संख्या कम हो रही है, क्योंकि देश की आबादी (China Population) में बुजुर्ग लोगों की संख्या काफी अधिक है. चीन (China) के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बताया कि 2020 में समाप्त हुए दशक में देश की जनसंख्या सात करोड़ 20 लाख बढ़कर 1.411 अरब हो गई और आबादी में वार्षिक वृद्धि की औसत दर 0.53 प्रतिशत है, जो कि इससे पहले के दशक से कम हुई है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



