
Chhinnamasta Jayanti 2024: माता छिन्नमस्ता की जयंती है आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि
AajTak
Chhinnamasta Jayanti 2024: माता छिन्नमस्तिका का रूप माता भगवती की उन दस महाविद्याओं में शामिल हैं जो किसी भी जातक को सिद्धि देने के लिए जानी जाती हैं. 21 मई यानी आज माता छिन्नमस्ता की जयंती मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को माता छिन्नमस्ता की जयंती मनाई जाती है.
Chhinnamasta Jayanti 2024: छिन्नमस्ता दस महाविद्या देवियों में से छठवीं देवी हैं. देवी का यह स्वरूप स्वयं का शीश काटने वाली देवी के रूप में जाना जाता है. देवी छिन्नमस्ता को प्रचण्ड चण्डिका के नाम से भी जाना जाता है. 21 मई यानी आज माता छिन्नमस्ता की जयंती मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को माता छिन्नमस्ता की जयंती मनाई जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी ने किसी महान उद्देश्य की पूर्ति हेतु स्वयं का मस्तक काट लिया था.
छिन्नमस्ता जयंती पूजन का शुभ मुहूर्त (Chhinnamasta Jayanti 2024 Shubh Muhurat)
चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 21 मई यानी आज शाम 5 बजकर 39 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 22 मई यानी कल शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा.
माता छिन्नमस्ता की पूजा शाम के समय ही करनी चाहिए. पूजा का समय आज शाम 4 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगा.
छिन्नमस्ता जयंती पूजा विधि (Chhinnamasta Jayanti Pujan Vidhi)
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपनी हथेलियों का दर्शन करना चाहिए. तथा धरती माता को प्रमाण करना चाहिए. स्नानादि करने के बाद माता भगवती की पूजन अर्चना हेतु सभी सामाग्री को एकत्रित करके अपने पूजा स्थल में रख देना चाहिए. तथा कलश के लिए जल एवं अन्य पूजा की वस्तुओं को संग्रहित करके पूर्व या फिर उत्तर की तरफ मुंह करके माता का स्मरण करना चाहिए. इसके बाद अपने पूजन एवं व्रत का संकल्प लेना चाहिए. छिन्नमस्ता जयंती पर माता छिन्नमस्ता की पूजा होती है. वे शक्ति, साहस और ऊर्जा की देवी हैं. माता छिन्नमस्ता देवी काली का ही एक रूप है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










