
Chhattisgarh: चिंतलनार जिले के तिम्मापुरम इलाक़े में सुरक्षाकर्मियों को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
ABP News
Naxal killed in Chhattisgarh: एसपी सुनील शर्मा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के तिम्मापुरम के वन क्षेत्र में एक नक्सली मारा गया है.
Naxal killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के चिंतलनार जिले के तिम्मापुरम इलाक़े मे रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. मिली जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक नक्सली की मौत हो गई. मौके से नक्सली का शव भी बरामद हुआ है.
एसपी सुनील शर्मा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के तिम्मापुरम के वन क्षेत्र में डीआरजी और कोबरा 201 बीएन के संयुक्त अभियान में एक नक्सली मारा गया है. फिलहाल इलाके में जवान अब भी मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












