
Chhath Puja 2024: छठ पूजा का दूसरा दिन आज, जानें खरना का महत्व, प्रसाद और पूजन विधि
AajTak
Chhath Puja 2024: चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व में दूसरे दिन खरना किया जाता है. खरना का अर्थ होता है शुद्धिकरण. इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं और छठी मैय्या का प्रसाद तैयार करती हैं. खरना में गुड़ की खीर बनाने का रिवाज है.
Chhath Puja 2024: छठ के महापर्व का आज दूसरा दिन है. चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व में दूसरे दिन खरना किया जाता है. खरना का अर्थ होता है शुद्धिकरण. इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं और छठी मैय्या का प्रसाद तैयार करती हैं. खरना में गुड़ की खीर बनाने का रिवाज है. यह खीर मिट्टी के चूल्हे पर तैयार की जाती है. व्रती महिलाएं प्रसाद के रूप में सबसे पहले इस खीर को ही ग्रहण करती हैं. उसके बाद इसे लोगों में बांटा जाता है. इस दिन सूर्य देव की विधिवत पूजा का भी विधान है.
खरना की विधि सबसे पहले सुबह-सुबह पूजा स्थल और घर को अच्छी तरह से साफ करें. खरना के दिन पूजा करने वाली महिला या पुरुष साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें. पूजा के स्थान पर गन्ने का प्रयोग होता है. इस दिन गन्ने के टुकड़े और उसके रस से भी प्रसाद बनाया जाता है.
खरना का प्रसाद खरना के प्रसाद में मुख्य रूप से गुड़ की खीर, रोटी और कई तरह के फल शामिल होते हैं. गुड़ की खीर बनाने के लिए चावल, दूध और गुड़ का इस्तेमाल होता है. इस प्रसाद को मिट्टी के चूल्हे पर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसमें तुलसी के पत्ते भी डाले जाते हैं. ताकि प्रसाद में पवित्रता बनी रहे.
सूर्य को अर्घ्य देना खरना के दिन सूर्यास्त से ठीक पहले व्रती सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. सबसे पहले छठी मैय्या के पूजन स्थिल पर एक दीपक जलाया जाता है. फिर पानी में गंगाजल और दूध मिलाकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है. पूजा के बाद सूर्य देव को प्रसाद का भोग लगाया जाता है और उसे लोगों में वितरित किया जाता है. फिर व्रती स्वयं प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसे नैवेद्य भी कहा जाता है.
खरना के दिन क्या न करें?
1. अक्सर बच्चे बिना हाथ धोएं गंदे हाथों से खरना का सामान छू लेते हैं. तो भूलकर भी उस सामान का दोबारा प्रयोग न करें. 2. पूजा में बनने वाला प्रसाद पहले नहीं देना चाहिए. 3. छठ पर्व के दौरान पूरे चार दिन प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. 4. खरना वाले दिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, किसी भी चीज को हाथ धोए बिना ना छुएं. 5. छठ के दौरान महिलाओं को चार दिन तक पलंग पर नहीं सोना चाहिए, उन्हें जमीन पर कपड़ा बिछाकर सोना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











