
Chhaava Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की दहाड़, विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई
AajTak
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन एक ऐसा धमाल मचाया है जो हाल ही में आई कुछ फिल्में नहीं कर पाई हैं. उनकी फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग कर डाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.
जब साल 2025 की शुरुआत में बॉलीवुड की तरफ से 'छावा' का ट्रेलर सामने आया था. तब हर कोई उम्मीद कर रहा था कि ये साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आ सकती है. जिस तरह से एक्टर विक्की कौशल ने फिल्म में अपने किरदार छत्रपति संभाजी महाराज के लिए मेहनत की थी. उसे देखकर लग रहा था कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है. और कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है.
छावा ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन एक ऐसा धमाल मचाया है, जो हाल ही में आई कुछ फिल्में नहीं कर पाई हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन यानी शुक्रवार को 'छावा' ने इंडिया में करीब 31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. हालांकि ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. लेकिन इसी के साथ उनकी फिल्म इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है.
विक्की ने इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' के पहले दिन के कलेक्शन को भी मात दे दी है. 'स्काई फोर्स' ने अपने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दोनों ही फिल्में मैडॉक फिल्म्स ने ही प्रोड्यूस की हैं. 'छावा' के लिए लोगों का क्रेज काफी तेज है. महाराष्ट्र में लगभग सभी शोज हाउसफुल हैं. मुंबई में 1305 कुल शोज लगे जिसमें रात के समय ऑक्यूपेंसी करीब 88% देखी गई. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में इसके 1292 शोज लगे थे लेकिन ऑक्यूपेंसी सिर्फ 47% ही रही.
अजय की 'तानाजी' को मात दे गई विक्की की 'छावा'
लॉकडाउन से पहले अजय देवगन एक पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी' लेकर आए थे, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की थी. लोगों ने उस फिल्म को जितना प्यार दिया था, ऐसा लग रहा है कि उससे ज्यादा उन्होंने 'छावा' को दिया है. 'छावा' ने 'तानाजी' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा कमाई की है. 'तानाजी' ने जहां पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं 'छावा' ने उससे दोगुनी कमाई की है.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











