
Cheater Husband: 14 सालों से दूसरी महिला के साथ बसा रखा था घर, गलती से दे बैठा Phone और खुल गया राज
Zee News
ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला को अपने पति पर शक था. महिला ने सच्चाई पता लगाने के लिए पति की जासूसी शुरू की तो फोन में कुछ ऐसा मिला कि महिला के पैरों तले जमीन ही खिसक गई. पति पहले से ही शादीशुदा था और 14 सालों से दूसरी महिला के साथ विवाहित जीवन बिता रहा था.
लंदन: शादीशुदा पुरुष के किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर (Affair) किस्से अक्सर सुनने में आते रहते हैं. ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला (British Woman) को भी यही लग रहा था कि उसके पति का अफेयर चल रहा है, लेकिन जो सच्चाई सामने आई, उससे महिला के पैरों तले जमीन ही खिसक गई. महिला को पता चला कि उसका पति 14 साल से एक अन्य महिला के साथ विवाहित जीवन बिता रहा है और उसके बच्चे भी हैं. 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मारिया गुइलेन गार्सिया (Maria Guillen Garcia) ने अपने पति टॉम मैककेबे (Tom McCabe) की हरकतों का खुलासा करते हुए बताया कि टॉम हमेशा उन्हें धोखा देता रहा. उन्होंने कहा, टॉम ने अपनी एक अलग ही दुनिया बसाई हुई थी, जिसके बारे में मुझे सालों तक पता नहीं चला. उसने मुझे धोखे में रखा और मैं उस पर विश्वास करती रही’.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



