
Chaturgrahi Yog 2026: नए साल 2026 के पहले दिन बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग! इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी
AajTak
Chaturgrahi Yog 2026: साल 2026 की शुरुआत में एक दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बन रहा है जिसमें धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा एक साथ स्थित होंगे. यह योग सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा.
Chaturgrahi Yog 2026: साल 2026 की शुरुआत बेहद खास मानी जा रही है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति संकेत दे रही है कि इस बार नया साल एक दुर्लभ और प्रभावशाली चतुर्ग्रही योग के साथ आरंभ होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा एक साथ स्थित होंगे, जिससे यह शक्तिशाली संयोग बनेगा.
इस चतुर्ग्रही योग का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. जहां कुछ राशियों के लिए यह योग सौभाग्य और प्रगति के नए रास्ते खोलेगा, वहीं कुछ लोगों को इस दौरान सोच-समझकर कदम उठाने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
क्या होता है चतुर्ग्रही योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चार प्रभावशाली ग्रह एक ही राशि में एकत्र होते हैं, तो उस स्थिति को चतुर्ग्रही योग कहा जाता है. इस बार धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा एक साथ गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य जहां आत्मबल और नेतृत्व का प्रतीक है, वहीं बुध बुद्धि का, मंगल साहस का और चंद्रमा मन का कारक माना जाता है. इन चारों ग्रहों का यह विशेष मेल ऊर्जा, समझदारी और पराक्रम का शक्तिशाली संयोजन तैयार करेगा. आइए जानते हैं कि साल 2026 के पहले दिन बनने जा रहे चतुर्ग्रही योग से किन राशियों को लाभ होगा.
मेष
मेष राशि वालों के लिए यह योग नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, उनमें तेजी आ सकती है. नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं. जिम्मेदारी बढ़ सकती है. बिजनेस करने वालों को नए सौदे मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. परिवार में माहौल भी सामान्य और सकारात्मक रहेगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










