
Chattisgarh: बियर की बोतल के ढक्कन से सुलझी मर्डर मिस्ट्री, भाई ही निकला भाई का कातिल
AajTak
युवक की हत्या के आरोप में उसके चचेरे भाई, दोस्त और महिला को गिरफ्तार किया गया है. हत्याकांड का खुलासा बियर की बोतल के ढक्कन से हुआ. पुलिस ने ढक्कन की मदद से दो दिन के अंदर ही इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने प्रेमिका और दोस्त की मदद से अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी. मृतक युवक शादीशुदा था. सामने आया है कि वह युवक की प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाता था. आरोपियों ने हत्या करने के बाद पहचान छुपाने के लिए पत्थर से शव का मुंह भी कुचल दिया था. मामले में पुलिस ने तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके एक और सहयोगी की तलाश की जा रही है.
दरअसल, शुक्रवार सुबह बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र के सेंट्रल पाइंट होटल के पीछे खेत में एक युवक की लाश मिली थी. शरीर पर चोट के निशान थे और पास में बियर की फूटी हुई बोतल पड़ी हुई थी. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए थे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर सबूत इकठ्ठा किए थे. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था.
पुलिस ने युवक की पहचान के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी. इसमें पता चला कि मृतक का नाम दीपक यादव है और उसका घर सरकंडा क्षेत्र में है. पुलिस ने उसके घर जाकर परिवार को घटना के बारे में बताया और पूछताछ की थी. जिसमें सामने आया है कि दीपक स्कूल में गाड़ी चलाने का काम करता था. पता चला था कि उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी.
फोरेंसिक टीम ने किया महत्वपूर्ण खुलासा
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पुलिस को बताया था कि लाश के पास जो बियर की टूटी हुई बोतल मिली थी. उसके ढक्कर में लगे होलोग्राम की जानकारी निकाली. सामने आया कि उस बियर को बोतल को व्यापार विहार इलाके में मौजूद शराब की दुकान से खरीदा गया था.
पुलिस ने दुकान पर पहुंच कर उसके सीसीटीवी कैमरे को चेक किया था. जिसमें दीपक के अपने चचेरे भाई और एक अन्य युवक के साथ बियर खरीदता हुआ रिकॉर्ड हुआ था. इसके बाद पुलिस ने तत्काल दीपक के भाई दुर्गेश यादव को हिरासत में ले लिया था. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






