
Chapra Hooch Tragedy: थाने से गायब स्प्रिट बनी 39 मौतों की वजह? छपरा में जहरीली शराब के मामले में चौंकाने वाला दावा
AajTak
Chhapra hooch case: बिहार में सात साल से शराबबंदी लागू है, इसके बाद भी जहरीली शराब पीने से दर्जनों मौतें होने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला छपरा में सामने आया है. यहां कथित जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की अब मौत हो चुकी है. इस मामले में लोग दबी जुबान से कह कर रहे हैं कि थाने में जब्त अवैध स्प्रिट से जहरीली शराब बनाई गई थी.
Bihar hooch case: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत हो गई. इस पूरे मामले में प्रशासन चुप्पी साधे हुए है, वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि थाने में रखी अवैध स्प्रिट को चोरी से शराब कारोबारियों को बेच दिया गया, जिससे तैयार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ महीने पहले मशरक पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट जब्त की थी. इनमें एक ड्रम स्प्रिट, जिसमें 210 लीटर स्प्रिट भरी थी, उसे थाना परिसर से गायब करके बेच दी गई. ग्रामीणों का दबी जुबान से कहना है कि मशरक थाने के चौकीदारों ने इस ड्रम को चोरी से शराब माफिया को बेच दिया. इसके बाद इन शराब कारोबारियों ने इसी स्प्रिट से जहरीली शराब तैयार की, जिसे पीने से इतने लोगों की मौत हो गई. हालांकि कोई भी ग्रामीण इस बात को खुलकर नहीं बोल रहा है.
वहीं आजतक के पास जो वीडियो है, उसे देखकर लग रहा है कि मशरक थाना परिसर में रखे ड्रामों की कतार से एक ड्रम गायब है, जिसकी गवाही जमीन पर बना ड्रम के आकार का गोल घेरा और घेरे में दबी हुई घास दे रही है. हालांकि इस मामले में जब सारण पुलिस अधीक्षक से पूछा किया उन्होंने इसे अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि जांच की दिशा भटकाने के लिए ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं.
31 पुलिस अफसरों की एसआईटी गठित
वहीं जहरीली शराब मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. एक अतिरिक्त एसपी इस टीम का नेतृत्व करेंगे. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि एसआईटी में कुल 31 पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है. इसमें तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







