
Chandrayaan 3: 'वेक-अप कॉल के एक्टिव होते ही नींद से जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान...' चंद्रयान-3 पर मंत्री ने दिया ये अपडेट
AajTak
Chandrayaan-3 news: आज पूरा देश चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के नींद से जागने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. चंद्रयान-3 मिशन पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चांद पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस ऊपर होने पर वेक-अप कॉल आएगी. इसी के साथ अलार्म का जवाब देते ही लैंडर और रोवर जाग जाएंगे.
लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 का दूसरा चरण तब शुरू होगा, जब इसके लैंडर और रोवर मॉड्यूल - विक्रम और प्रज्ञान 14 दिन की नींद से जागेंगे. लोकसभा में मून मिशन पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विक्रम और प्रज्ञान को नींद से जगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब हम आज रात धरती पर सोएंगे, तब विक्रम और प्रज्ञान शायद चंद्रमा पर जाग रहे होंगे.
इतिहास रचते हुए भारत का चंद्रयान-3 बीते महीने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा था. इसके बाद चंद्रयान-3 ने अपना मिशन पूरा किया. चंद्रमा के इस हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने के बाद से चंद्रमा की सतह पर प्रयोग किए. इसके बाद 4 सितंबर को बैट्री को पूरी तरह से चार्ज कर उन्हें सुला दिया गया. उनके सोलर पैनल इस तरह से सेट कर दिए गए थे कि चांद पर सूर्योदय होने के बाद लैंडर और रोवर को इनर्जी मिल सके.
यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-3: सूरज से जगेगी उम्मीद की किरण या सोता रह जाएगा विक्रम? चंद्रयान-3 के लिए आज बड़ा दिन
मंत्री ने कहा कि लैंडर और रोवर के साथ कम्युनिकेशन सर्किट को एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है. इस सर्किट को वेक अप सर्किट कहा जाता है. यह तब काम करेगा, जब तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चला जाएगा. अब टीम इसरो और मिशन से जुड़े सभी लोग इस चंद्रमा पर तापमान बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं. चंद्रमा पर तापमान जैसे ही शून्य से 10 डिग्री ऊपर जाएगा, एक वेक-अप कॉल जाएगी और इसी के साथ लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान नींद से जाग जाएंगे.
वेक-अप कॉल के एक्टिव होने का किया जा रहा इंतजार

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







