
Chandra Grahan 2023: 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को होगा लाभ
AajTak
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण को एक भौगोलिक घटना माना जाता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई, शुक्रवार को लगने जा रहा है. ये चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार का ये चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर लगने जा रहा है. जो 139 साल बाद लगने जा रहा है. आइए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई, शुक्रवार को लगने जा रहा है. इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है. चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, ये उपछाया चंद्र ग्रहण है यानी चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा. आइए जानते हैं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.
चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों के लिए शुभ
मिथुन
मिथुन राशि वालों को चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला है. परिवार में कुछ अच्छी खबरें सुनने मिल सकती हैं लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा. कहा जाता है कि आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. इस दिन उनका किसी से मनमुटाव हो सकता है इसलिए शांति से काम लेने से ही बात बनेगी.
सिंह
इस राशि के लोग जिस भी कार्य को करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी. धन प्राप्ति के योग है. निवेश करने से बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है. कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार बन रहे हैं और परिवार वालों के साथ बिगड़े हुए संबंध भी सुधर सकते हैं. अगर मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. धैर्य से काम लें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










