
Chandra Grahan 2023: लगने जा रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, गुस्सा किया तो 15 दिन तक पड़ सकते हैं भारी
AajTak
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई को लगने जा रहा है. यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा इसलिए ये भारत में दृश्यामान नहीं होगा. लेकिन फिर भी इसका असर देश और दुनिया पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय किन खास बातों से सावधान रहना चाहिए.
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023, शुक्रवार को लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ये ग्रहण 139 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाला है. धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को बहुत ही अशुभ माना जाता है.
05 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण इन देशों में रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.
चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक अर्थ
चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा संरेखित होते हैं इसलिए पृथ्वी दोनों के बीच आ जाती है और चंद्रमा कुछ समय के लिए पृथ्वी की छाया में चला जाता है.
चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें इस बातों का ध्यान
1. चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. 2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए. 3. गर्भवती महिलाएं भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










