
Chandra Grahan 2023: थोड़ी देर में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें देश दुनिया पर इसका असर
AajTak
Chandra Grahan 2023: साल का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है. साल का यह अंतिम चंद्रग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के साथ साथ देश और दुनिया पर भी पड़ने वाला है.
Chandra Grahan 2023: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण आज शरद पूर्णिमा पर लगने जा रहा है. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक होगा. ज्योतिष में ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं, साल 2023 में लगने वाले सभी ग्रहण में यह चंद्र ग्रहण अकेला ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण की अवधि (Chandra Grahan 2023 Timings)
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा और देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा, उस समय इस ग्रहण की हल्की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी, जिसे चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है.
चंद्र ग्रहण का मुख्य चरण यानी अम्ब्रा स्टेज या गहरी छाया की बात की जाए तो ये 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा, जिसकी अवधि 1 घंटा 19 मिनट रहेगी. ग्रहण का आरंभ मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan Sutak kaal)
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 4 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो चुका है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










