
Chandra Grahan 2022 Date, Time in India: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में इसका समय
AajTak
Chandra Grahan 2022 Kab lagega: धार्मिक तौर पर ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई कार्य करना वर्जित माना जाता है. साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने में लगेगा. इस साल लगने वाले दोनों ही चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होने वाले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में इस चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और डेट के बारे में विस्तार से.
Chandra Grahan 2022 Kab lagega: साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं. साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा. साल 2022 में लगने वाले दोनों ही चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाले हैं. पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा. भारत में धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई कार्य करना वर्जित होता है. चन्द्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है. लेकिन हर पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) नहीं हो सकता है. जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 In India) कहा जाता है. तो आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और डेट के बारे में विस्तार से-
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Timings In India)
भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सोमवार, 16 मई 2022 को सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल (Sutak Kaal) नहीं लगेगा.
किन जगहों पर नजर आएगा साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022 visibility in India)
साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. क्योंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा.
कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण (Second & Last Chandra Grahan 2022)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










