
Chandra Grahan 2021 Upay: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये काम, खत्म होगा बुरा प्रभाव
AajTak
चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय स्थिति होती है जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत खराब माना गया है. कहा जाता है कि इसकी वजह से कार्यों में कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा आ जाती हैं.
चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म हुआ. चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय स्थिति होती है जिसे ज्योतिष शास्त्र में खराब माना गया है. कहा जाता है कि इसकी वजह से कार्यों में कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा आ जाती हैं. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण कार्यों में कई तरह विघ्न-बाधाएं लेकर आता है. ज्योतिर्विद विनोद भारद्वाज जी से जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए जिससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएं. जीवन में तमाम प्रकार की दिक्कतें आती रहती हैं. ज्योतिष के उपाय से ग्रह-नक्षत्रों की बुरी स्थितियों से बचा जा सकता है. चंद्रमा की कांति प्रकृति को शीतलता प्रदान करती है लेकिन जब चंद्र ग्रहण लगता है तो वायु मंडल में चंद्रमा की कांति का दोष निश्चित रूप से व्यक्ति के मन-मस्तिष्क को प्रभावित करता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










