
Chandra Grahan 2021: दिवाली के बाद ये तारीख रखें याद, लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण
AajTak
Chandra Grahan 2021: दिवाली के बाद इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा. ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण लगना बहुत ही अशुभ होता है. ये निगेटिव एनर्जी देता है, जिससे जातकों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. हालांकि साल 2021 का ये आखिरी चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण है. इसे उपछाया चंद्र ग्रहण भी कहते हैं. चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं करने की सलाह दी जाती है.
Chandra Grahan after Diwali 2021: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Last lunar eclipse of 2021) दिवाली के बाद 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को लगेगा. दिवाली 4 नवंबर दिन गुरुवार को हो. हालांकि दिवाली के बाद इस चंद्र ग्रहण लगने में दो सप्ताह का समय है, लेकिन इस दौरान कुछ जातकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है. ज्योतिष के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. इससे वृषभ राशि सबसे अधिक प्रभावित होगी. हालांकि ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










