
Chandra Grahan 2021: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, किन राशियों को होगा धन लाभ?
AajTak
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को पड़ने जा रहा है. इस दिन वैशाख की पूर्णिमा तिथि भी पड़ रही है. इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा.
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगने वाला है. इस दिन वैशाख की पूर्णिमा तिथि भी पड़ रही है. इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में ग्रहों की चाल का बहुत महत्व होता है. जीवन में अच्छी या बुरी गतिविधियों को ग्रहों की चाल का प्रभाव झेलना पड़ता है. इसी प्रकार ग्रहण का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. इस बार लगने वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन्हें धन का लाभ हो सकता है. मेष- इस राशि के जातकों को पैसों के मामले में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. मानसिक तनाव रहेगा. अपने और मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा. अपने प्रियजनों से अच्छे संबंध बनाएं रखें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










