
Chandra Grahan 2021: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय और भारत पर असर
AajTak
चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा. खास बात ये है कि इसी दिन वैशाख पूर्णिमा भी पड़ रही है. आइए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण कैसा होगा और किस समय लगेगा. साथ ही जानते हैं कि ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और भारत में इसका क्या असर होगा.
साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) मई के महीने में लगने जा रहा है. ये चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा. खास बात ये है कि इसी दिन वैशाख पूर्णिमा भी पड़ रही है. आइए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण कैसा होगा और किस समय लगेगा. साथ ही जानते हैं कि ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और भारत में इसका क्या असर होगा. चंद्र ग्रहण का समय (Lunar eclipse 2021 time)- 26 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. इस ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र पर सबसे ज्यादा पड़ेगा. कैसा होगा ग्रहण- साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा. उपछाया होने की वजह से इस ग्रहण के धार्मिक प्रभाव नहीं मान जाएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











