
Chanakya Niti: ये 3 चीजें देती हैं आदमी का बुरा वक्त शुरू होने का संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
AajTak
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ संकेतों का जिक्र किया है जो कठिन समय और विपत्ति के आने की चेतावनी देते हैं. इन संकेतों को कभी इग्नोर न करें. ये किसी बड़ी आपत्ति का इशारा हो सकते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत का सबसे महान अर्थशास्त्री और विद्वान कहा जाता है. चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन की समस्याओं और उनका उन्मूलन समझाया था. कहते हैं कि जो भी व्यक्ति चाणक्य की नीतियों का पालन करता है, उसे निश्चित तौर पर जीवन में सुख-समृद्धि, धन, वैभव, यश आदि प्राप्त होता है. चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों का जिक्र किया है, जो इंसान का बुरा वक्त आने और उसकी दुर्दशा होने का संकेत देते हैं.
तुलसी सूखनाचाणक्य नीति के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना अत्यंत शुभ माना जाता है. शास्त्रों में इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. लेकिन जब यह पौधा अचानक बिना किसी कारण सूखने लगे तो इसे एक अशुभ संकेत समझा जाता है. तुलसी के सूखने का अर्थ है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ रहा है और आर्थिक परेशानियां आने की प्रबल संभावनाएं है. इसलिए इस संकेत को एक चेतावनी समझना चाहिए और सतर्कता अपनानी चाहिए.
गृह क्लेश अगर घर में बिना किसी वजह के बहस, वाद-विवाज, तनाव या झगड़े रहने लगे तो इसे अपना बुरा वक्त शुरू होने का संकेत समझकर अलर्ट हो जाइए. ऐसा माहौल दर्शाता है कि आपकी आर्थिक या मानसिक स्थिति पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ने वाला है. इसलिए ऐसे संकेतों को अनदेखा करने की बजाए, सावधान रहिए. घर के माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास करें. वाणी, व्यवहार पर संयम रखें.
शीशा टूटना चाणक्य नीति के अनुसार, घर में शीशे के टूटने भी अशुभ माना गया है. कहा गया है कि जब घर का शीशा या दर्पण अपने आप टूट जाए तो यह इंसान का खराब वक्त शुरू होने का संकेत हो सकता है. यह संकेत इस बात की ओर इशारा करता है कि भाग्य में किसी प्रकार का अवरोध या कठिनाई आने वाली है. ऐसा भी कहा जाता है कि अगर शीशा टूट जाए या चटक जाए तो उसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए. टूटा हुआ शीशा घर में रखने से दरिद्रता बढ़ती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








