
Chanakya Niti: मृत्यु के बाद कभी खाली हाथ नहीं जाता आदमी, ये 3 चीजें साथ जाती हैं परलोक
AajTak
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार, मरने के बाद व्यक्ति कभी खाली हाथ नहीं जाता है. उसकी आत्मा के साथ तीन महत्वपूर्ण चीजें परलोक जाती हैं. चाणक्य नीति शास्त्र में इन चीजों का उल्लेख किया गया है.
Chanakya Niti: मृत्यु जीवन का वो कड़वा सत्य है, जिसका सामना एक न एक दिन सबको करना है. शरीर से आत्मा के मुक्त होते ही सगे-संबंधियों का हमारी देह के प्रति मोह खत्म हो जाता है. वो देह का अंतिम संस्कार करके लौट जाते हैं. लेकिन मृत्यु के बाद तीन ऐसी खास चीजें होती हैं, जो आत्मा के साथ परलोक जाती हैं. भारत के सबसे महान विद्वान कहे जाने वाले चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में इन चीजों का जिक्र किया है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो मृत्यु के बाद हमारे साथ परलोक जाती हैं.
अच्छे कर्मचाणक्य नीति के अनुसार, मनुष्य अपने पूरे जीवन में जो भी धर्म-अधर्म के कार्य करता है. उसी के अनुसार जीवन में सुख-दुख और पुण्य कर्म पाता है. यह पुण्य ही तय करते हैं कि मरने के बाद कोई व्यक्ति नर्क जाएगा या स्वर्ग. इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इंसान के पुण्य उसके साथ परलोक जाते हैं. तभी तो कहते हैं कि जन्म से मृत्यु तक हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए और किसी को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए.
मान-सम्मान अच्छे कर्म करने वाले मेहनती और व्यवहारिक व्यक्ति को समाज में खूब आदर-सम्मान मिलता है. ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद भी दुनिया उनके अच्छे गुणों के लिए याद रखती है. इसके विपरीत, बुरे कर्म करने वाला व्यक्ति न सिर्फ जीवन भर सम्मान से वंचित रहता है. बल्कि मरने के बाद भी लोग उसके प्रति हीन भावना ही मन में रखते हैं. ऐसे लोगों को मरने के बाद भी कभी सम्मान नहीं मिलता है.
अधूरी इच्छाएं ऐसा कहते हैं कि मन में अधूरी रह गई इच्छाएं भी मरने के बाद दिवंगत की आत्मा के साथ चली जाती हैं. फिर चाहे वो धन, संपत्ति या किसी भी प्रकार इच्छा क्यों न हों. तभी तो लोग किसी व्यक्ति का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उसकी अधूरी इच्छाओं के बदले विशेष पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं. ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









