
Champions Trophy 2025 Schedule: 8 टीमें, 15 मैच... एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, जानिए चैम्पियंस ट्रॉफी के बारे में सबकुछ
AajTak
Champions Trophy 2025 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में अब फैन्स के सामने यह भी साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला किस मैदान पर और कब खेला जाएगा.
ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule Announced: अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले मंगलवार (24 दिसंबर) को यह शेड्यूल घोषित किया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए 4 वेन्यू तय किए हैं. इसमें एक वेन्यू UAE का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रखा है, जिसमें भारतीय टीम अपने सभी मैच खेलेगी.
भारतीय टीम का दूसरा मैच पाकिस्तान से होगा
चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. ओपनिंग मैच 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा. भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी.
जबकि भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह महामुकाबला 23 फरवरी को UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम होगा. इसी मुकाबले का क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से इंतजार भी है. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मार्च को दुबई में ही खेलेगी.
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









