
Champions Trophy 2025 Schedule: चैम्पियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल जारी... जानिए कहां होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला
AajTak
ICC Champions Trophy: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इसमें भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगा.
ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule Announced: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में अब फैन्स के सामने यह भी साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला किस मैदान पर और कब खेला जाएगा.
चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल के शुरुआत में फरवरी और मार्च के बीच खेली जाएगी. ICC ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इसमें भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगा. हुआ भी कुछ ऐसा ही है.
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी मैच दिन-रात के होंगे.
ग्रुप ए - पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेशग्रुप बी - साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड
चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल...

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









