
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत नहीं होंगे फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर, गौतम गंभीर ने बता दी अपनी पसंद
AajTak
माना जा रहा था कि चैम्पियंस ट्रॉफी में केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को लाने पर सोचा जाएगा. पर भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया कि चैम्पियंस ट्रॉफी में केएल राहुल टीम की पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल ने टीम इंडिया की ओर से दोहरी जिम्मेदारी निभाई. इस दौरान ऋषभ पंत बेंच पर बैठे रहे. माना जा रहा था कि चैम्पियंस ट्रॉफी में केएल राहुल की जगह पंत को लाने पर सोचा जाएगा. इस बीच भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया कि चैम्पियंस ट्रॉफी में केएल राहुल टीम की पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे और आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक विकल्प के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर तुरंत विचार नहीं किया जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया था, उनमें केवल पंत ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
राहुल को पहले दो मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, जिसमें वह सहज नजर नहीं आ रहे थे. तीसरे मैच में वह अपने पसंदीदा 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने 29 गेंदों पर 40 रनों का उपयोगी योगदान दिया. भारत ने यह मैच 142 रनों से जीता.
गंभीर ने मैच के बाद कहा, ‘राहुल अभी हमारा नंबर एक विकेटकीपर है और अभी मैं इतना ही कह सकता हूं. ऋषभ पंत को मौका मिलेगा, लेकिन अभी राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हम दो विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ नहीं खेल सकते.’
5वें नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल की जगह पहले दो मैच में अक्षर पटेल को उतारने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए गंभीर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की बजाय टीम के हित महत्वपूर्ण होते हैं.
उन्होंने कहा, ‘हम औसत और आंकड़ों पर गौर नहीं करते. हम यह देखते हैं कि कौन खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है.’

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












