
Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर रोहित-कोहली का दिखा स्वैग, VIDEO
AajTak
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हाल ही में अपनी धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैच जीते थे, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है. फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होगी.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब चंद दिन शेष रह गए हैं. इस बार यह टूर्नामेंट 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत पाकिस्तान के तीन शहरों (कराची, लाहौर, रावलपिंडी) और दुबई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश से खेलेगी.
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 15 फरवरी (शनिवार) को दुबई पहुंच गई. भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल इंटरनेशनल से दुबई की उड़ान भड़ी थी. मुख्य कोच गौतम गंभीर, उप-कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित टीम के अधिकतर सदस्य टीम बस में एयरपोर्ट पहुंचे थे. इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने कुछ प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर या हाथ हिलाकर उनका आभार व्यक्त किया.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हाल ही में अपनी धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैच जीते थे, जिससे फैन्स और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है. फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होगी. जैसा कि उसने पिछले साल वेस्टइंडीज में किया था.
भारत को अगर चैम्पियंस ट्रॉफी में टी20 वर्ल्ड कप की कहानी दोहरानी है, तो इसके लिए स्टार बल्लेबाजों रोहित और कोहली को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में रोहित-कोहली ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे. रोहित ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाए, जबकि कोहली ने अहमदाबाद में हुए तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी (52 रन) खेली थी. चैम्पियंस ट्रॉफी में इन दोनों के प्रदर्शन पर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति की करीबी नजर रहेगी.
कोहली-रोहित इस माइलस्टोन के करीब

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











