
Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana shubh Muhurt: चैत्र नवरात्रि कल से शुरू, घटस्थापना के लिए सुबह बस इतनी देर का शुभ मुहूर्त
AajTak
Ghatsthapana Ka shubh muhurt Kya Hai: मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का महापर्व 9 अप्रैल यानी कल से शुरू होने वाला है. इस बार चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. इस दिन घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इसके बाद आप अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं.
Navratri 2024 Ghatsthapana Shubh Muhurt: इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल यानी कल से शुरू हो रहे हैं. जबकि 17 अप्रैल को महानवमी के साथ इसका समापन होगा. चैत्र नवरात्रि के पवित्र दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं. इन नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है. उन्हें फल, मिष्ठान और तरह-तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं. कहते हैं कि चैत्र नवरात्रि में व्रत-उपासना करने वालों को मां दुर्गा से मनचाहा वरदान मिल सकता है. चैत्र नवरात्रि में प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन घटस्थापना की जाती है. इसके बाद ही देवी की पूजा आरंभ होती है. आइए आपको चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि बताते हैं.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 shubh muhurt) सूर्य ग्रहण देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. फिर 9 अप्रैल की सुबह चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना होगी. इस दिन आप शुभ मुहूर्त देखकर निसंकोच घटस्थापना कर सकते हैं. इस बार चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना या कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त रहेंगे.
घटस्थापना का पहला मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक
घटस्थापना का दूसरा मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त)- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक
कलश स्थापना के लिए सामग्री (Chaitra Navratri 2024 pujan samagri) चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए मुख्य रूप से पीतल, तांबे या मिट्टी का कलश, मिट्टी का पात्र, कलावा, नारियल, छोटी लाल चुनरी, आम के पत्ते, जौ, सिंदूर, जल, दीपक, बालू या रेत, तिल का तेल या घी, मिट्टी आदि सामग्री की आवश्यकता होती है.
ग्रहण काल के बाद कैसे करें घटस्थापना (Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana vidhi) ज्योतिषियों का सुझाव है कि चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना करने से पहले सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से पैदा हुई नकारात्मकता को दूर करने का उपाय जरूर करें. देर रात सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सुबह जल्दी जागें. सबसे पहले पूरे घर की साफ-सफाई करें. घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें. स्नान के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें. तुलसी पर गंगाजल छिड़कें. फिर अपने सामर्थ्य के अनुसार, गरीबों को खाने या इस्तेमाल की जाने वाली चीजें दान करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










