
Chaitra Navratri 2022 Date: नवरात्रि में कुछ दिन बाकी, जानें- कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, अभी से कर लें ये तैयारी
AajTak
Chaitra Navratri 2022 Date: चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से शुरू हो रही हैं, जो 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. घटस्थापना का मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. नवरात्रि में मात्र 10 दिन बचे हुए हैं और उसके पहले कौन सी तैयारियां कर लेनी चाहिए, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Chaitra Navratri 2022 Kab hai: नवरात्रि काफी नजदीक हैं. देश भर में नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है. 2022 में चैत्र नवरात्रि मार्च-अप्रैल में आती हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. मान्यता है कि नवरात्रि में दुर्गा मां के 9 रूपों की पूजा करने से खास कृपा बरसती है. हर घर में नवरात्रि के दौरान घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है और कई लोग नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं. इस बार नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.
नवरात्रि शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं, इसलिए आपको पहले से ही कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए ताकि आखिरी समय में दौड़-भाग न करना पड़े. अगर इन तैयारियों को पहले ही कर लेंगे, तो कोई भी काम करने की जल्दी नहीं रहेगी और किसी काम को भूलेंगे भी नहीं.
1.बाल-नाखून कटवा लें
नवरात्रि के 9 दिनों में बाल कटवाना और नाखून काटना अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्रि के 9 दिनों में ऐसा करने से देवी क्रोधित हो जाती हैं और फिर उनके क्रोध का सामना करना पड़ता है. इसलिए ऐसा करने से बचें. इसलिए अभी से ही बार्बर के यहां नंबर लगा दें, नहीं तो आखिरी समय में उसके यहां भीड़ अधिक बढ़ने से लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
2. घर की साफ-सफाई
नवरात्रि के दौरान पूरे घर की साफ-सफाई की जाती है, क्योंकि देवता साफ घर में ही निवास करते हैं. अगर घर की साफ-सफाई नहीं करेंगे तो वह घर शुद्ध नहीं माना जाता. इसलिए अभी से ही घर की सफाई शुरू कर दें, ताकि आखिरी समय पर जल्दबादी न करना पड़े. साथ ही साथ पूजा घर की भी अच्छे से सफाई और पुताई कर लें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










