
Chaitra Navratri 2022 Date: चैत्र नवरात्रि 8 या 9 दिन की? जानें तारीख और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
AajTak
2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इसके पहले दिन को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है. इन 9 दिनों में मां के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है. दुनिया भर में लोग इन दिनों के दौरान मां की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना की जाती है.
Chaitra Navratri 2022: इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है जो 11 अप्रैल को खत्म हो रही है. ये नवरात्रि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तक चलती है. दशमी तिथि को पारण करने के बाद ये व्रत पूरा माना जाता है. नवरात्रि की तिथियां कई बार घटती-बढ़ती हैं. कोई तिथि 24 घंटे से अधिक तो कोई 12 घंटे से कम भी हो सकती है. आमतौर पर नवरात्रि की सामान्य सामान्य अवधि 9 दिनों की होती है लेकिन कभी-कभी तिथियां बढ़ने पर नवरात्रि 10 दिनों की हो जाती है और घटने या लोप होने पर ये 8 या 7 दिन की भी हो जाती है. दिनों के आधार पर नवरात्रि का अपना महत्व है.
इस बार चैत्र नवरात्रि 9 दिनों की (Chaitra Navratri 2022 Date)- इस बार की 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी. 11 अप्रैल को ये पारण के साथ समाप्त हो गी. ये 9 दिनों की नवरात्रि होगी. इन पूरे 9 दिनों में मां के 9 रूपों की आराधना की जाती है. शास्त्रों में 9 दिनों की नवरात्रि को बहुत शुभ माना गया है. इस बार मां घोड़े पर सवार होकर आएंगी.
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Kalash sthapna 2022 shubh muhurt)- हर घर में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. इसे घटस्थापना भी कहते हैं. इस बार नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. कलश स्थापना प्रतिपदा यानी नवरात्रि के पहले दिन देवी शक्ति की पूजा के साथ की जाती है. ऐसी मान्यता है कि अगर ये पूजा शुभ मुहूर्त में न हो, तो मां अप्रसन्न हो जाती हैं. इसलिए कलश स्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए.
कलश स्थापना के जरूरी नियम (Kalash Sthapana Vidhi)- कलश स्थापना का सबसे उत्तम समय दिन का पहला एक तिहाई हिस्सा होता है. किसी दूसरी स्थिति में अभिजीत मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है. कलश स्थापना के लिए चौड़े मुँह वाला मिट्टी का बर्तन ले और उसमें सप्तधान्य बोएं. इसके ऊपर कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग में कलावा बांधें. कलश के ऊपर आम या अशोक के पल्लव रखें. अब नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर और पल्लव के बीच में रखें. नारियल में भी कलावा लपेटें. घटस्थापना पूरा होने के बाद देवी का आह्वान करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










