
Chaitra Navratri 2022 Date: चैत्र नवरात्रि कब है? जानें- तिथि, पूजा विधि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
AajTak
Chaitra Navratri 2022 Date: नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि में भक्त मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए पूरे नौ दिन तक उपवास भी रखते हैं. अंतिम दिन यानि नवमी पर नौ कन्याओं को जिन्हें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के समान माना जाता है, श्रद्धा से भोजन कराया जाता है. इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार से शुरू हो रही है.
Chaitra Navratri 2022 Date: मां दुर्गा के पवित्र 9 दिन यानि नवरात्रि. साल में 4 बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार से आरम्भ हो रही है, जो 11 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को समाप्त होगी. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. मान्यता है कि नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










