
Chaitra Maas 2023: कब से शुरू रहा है चैत्र का महीना? जानें इस माह का महत्व और व्रत और त्योहार
AajTak
Chaitra Maas 2023: इस साल चैत्र मास बुधवार, 08 मार्च से होगा और इसका समापन गुरूवार, 06 अप्रैल को होगा. मान्यता के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही संसार की रचना आरंभ की थी.
Chaitra Maas 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह हिंदू नव वर्ष का पहला महीना है. इस साल चैत्र मास बुधवार, 08 मार्च से होगा और इसका समापन गुरूवार, 06 अप्रैल को होगा. मान्यता के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही संसार की रचना आरंभ की थी. पूजा पाठ के हिसाब से चैत्र मास का विशेष महत्व है. चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा. होलिका दहन के बाद से चैत्र के महीने की शुरुआत हो जाती है. आइए जानते हैं चैत्र के विशेष नियमों के बारे में और इसमें पड़ने वाले त्योहारों के बारे में.
क्यों खास माना जाता है चैत्र का महीना
माना जाता है इस मास से सर्दियां समाप्त हो जाती है और गर्मियों की शुरुआत होती है. पर्यावरण में आसपास काफी हरियाली रहती है. इस समय तरह-तरह के फूल खिलते हैं. चैत्र मास में मां दुर्गा की पूजा की जाती है इस मास में चैत्र नवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाता है.
चैत्र के माह में जरूर करें ये काम
- चैत्र के महीने में सूर्य देव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है. सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. ऐसे में इस दौरान नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य दें.
- इस माह में भगवान विष्णु की पूजा और आराधना की जाती है. इस माह में आपको भगवान विष्णु के मछली के स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











