
Cemetery में Skeleton के साथ डांस कर रही थी महिला, देखने वालों के उड़े होश; तस्वीरें वायरल
Zee News
ब्रिटेन के यॉर्कशायर स्थित एक कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्हें सफेद कपड़े पहने एक महिला कंकाल के साथ डांस करती नजर आई. हालांकि, वहां से भागने से पहले एक शख्स ने महिला को अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
लंदन: कल्पना कीजिए आप किसी कब्रिस्तान (Cemetery) से गुजर रहे हों, तभी आपको सफेद कपड़े पहने एक महिला (Woman) नजर आए जो हाथों में कंकाल लेकर डांस कर रही हो, तो आपकी स्थिति क्या होगी? ऐसा ही कुछ ब्रिटेन (Britain) के यॉर्कशायर में रहने वालों के साथ हुआ. कब्रिस्तान से गुजर रहे लोग सकते में आ गए, उनके पसीने छूट गए और वो वहां से चुपचाप भाग खड़े हुए. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यॉर्कशायर के 'हल जनरल' नामक कब्रिस्तान (Hull General Cemetery) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें एक महिला कंकाल (Skeleton) हाथ में लेकर झूमती हुई नजर आ रही है. कब्रिस्तान से गुजरने वाले लोगों ने बताया कि महिला कंकाल को लेकर कुछ देर तक झूमती रही फिर उसे ऐसे दुलार करने लगी, जैसे वो उसका बच्चा हो. तस्वीर में महिला के बगल में एक और कंकाल भी दिख रहा है, जो शायद कुत्ते का है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



