
CCTV फुटेज, PCR कॉल पर लेट रिएक्शन... कोर्ट में कंझावला केस पर क्यों घिरी दिल्ली पुलिस?
AajTak
अंजलि का मौत 1 जनवरी को हुई थी. उसके शव को दिल्ली की सड़कों पर 12 किमी तक घसीटा गया था. लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि ये सब उस रात हुआ, जब पूरा देश न्यू ईयर का जश्न मना रहा था. दिल्ली पुलिस की पुख्ता सुरक्षा के दावों के बीच अंजलि ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया था.
दिल्ली के कंझावला केस में पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब इस मामले में कोर्ट ने भी दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है. साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पीसीआर के जवाब में हुई देरी पर रिपोर्ट मांगी है. इतना ही नहीं कोर्ट ने इस केस से जुड़े CCTV फुटेज के संरक्षण का आदेश दिया, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ न हो सके. यह पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली पुलिस इस मामले में सवालों के घेरे में है. केस होने से पुलिस की थ्योरी पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं, आईए जानते हैं कि इस मामले में पुलिस कैसे घिरती दिख रही है...
- एक्सीडेंट की रात, पुलिस ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
दिल्ली के कंझावला में 1 जनवरी को सुबह एक राहगीर ने कार के पीछे लाश घिसटती हुई देखी. इसके बाद उसने पुलिस को करीब 3.24 बजे कॉल की. दीपक नाम के युवक ने बताया कि वो लगभग 3.15 बजे दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था, तभी उन्होंने एक कार को आते देखा. पीछे के पहियों से जोर की आवाज आ रही थी. इसके बाद उसने ही पुलिस को कार के पीछे शव लटके होने की सूचना दी. हादसे के बाद वो सुबह 5 बजे तक पुलिस के संपर्क में रहा, कोई मौके पर नहीं आया. दीपक ने कहा कि उसने बेगमपुर तक बलेनो कार का पीछा किया. आरोप है कि पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस ने रिस्पॉन्स नहीं दिया और केस के बारे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. दीपक का दावा है कि शव के उलझने तक कार इधर-उधर दौड़ती रही. शव गिरने के बाद आरोपी मौके से भाग गए. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार सामान्य गति में थी और देखने से लग रहा था कि वे होश में हैं. अब पीसीआर के जवाब में हुई देरी पर कोर्ट ने जवाब मांगा है.
- क्या कागजों में थी भारी पुलिस बल पुलिस की तैनाती
अंजलि का मौत 1 जनवरी को हुई थी. उसके शव को दिल्ली की सड़कों पर 12 किमी तक घसीटा गया था. लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि ये सब उस रात हुआ, जब पूरा देश न्यू ईयर का जश्न मना रहा था. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे. जहां अंजलि को घसीटा गया था, उस 12 किमी के दायरे में तीन थानों की पुलिस तैनात थी. पुलिस की 9 पीसीआर वैन और कागजों पर ही सही दिल्लीवालों की हिफाजत के लिए गश्त करती रहीं. इन सबके बीच एक कार में सवार हैवान 20 साल की एक लड़की को देश की राजधानी की एक पथरीली सड़क पर घसीटते रहे.
इसके बाद पुलिस ने कॉल के आधार पर तत्काल आसपास के इलाकों में तैनात टीम को अलर्ट किया और कार की तलाश में जुट गई. कब लडकी की मौत हुई, किस पल वो लाश बन गई और कैसे वो लाश एक मोटरकार के पहिए के नीचे फंस कर लगभग दो घंटे तक पथरीली सड़क पर भागती रही. तीन थानों की पुलिस ना देख सकी. 12 किलोमीटर के दायरे में 9 पीसीआर वैन को भी इसका पता नहीं चला.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








