
CCPA ने 19 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद के मानसून सत्र की सिफारिश की
ABP News
आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई महीने के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और ये स्वतंत्रता दिवस के पहले खत्म हो जाता है. सूत्रों के मुताबिक, सत्र के दौरान कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.
नई दिल्ली: संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) ने 19 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद के मानसून सत्र की सिफारिश की है. सूत्रों ने बताया कि करीब एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान 20 बैठकें होने की संभावना है. आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त होता है. सूत्रों के मुताबिक सत्र के दौरान संसद परिसर में कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद की जाती है कि सत्र के दौरान परिसर में प्रवेश करने वाले तब कोविड रोधी टीके की कम से कम एक डोज ले चुके होंगे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












