
CCI द्वारा लगाए गए जुर्माने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची Google कंपनी, 16 जनवरी को होगी सुनवाई
AajTak
अमेरिकी कंपनी गूगल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें CCI द्वारा लगाए गए जुर्माना पर रोक लगाने की मांग की गई है. गूगल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि CCI ने बिना किसी सबूत और गलत जांच के आधार पर गूगल के ऊपर जुर्माना लगाया है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 16 जनवरी को सुनवाई करेगा.
गूगल ने कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा लगाए गए जुर्माने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. अमेरिकी कंपनी की ओर से मांग की गई कि इस याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई की जाए. गूगल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि आदेश के मुताबिक 19 जनवरी तक आदेश का अनुपालन करना है.
अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि NCLAT ने गूगल की अपील पर सुनवाई की तारीख अप्रैल में तय की है. ऐसे में उनकी अपील इनफ्यूंस हो जाएगी. सिंघवी ने कहा कि CCI ने बिना किसी सबूत और गलत जांच के आधार पर गूगल के ऊपर जुर्माना लगाया है. CJI ने कहा कि गूगल की याचिका पर 16 जनवरी को सुनवाई करेंगे.
NCLAT के आदेश के खिलाफ SC में याचिका
दरअसल अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने NCLAT के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट चुनौती दी है, जिसमें गूगल कंपनी पर CCI के द्वारा लगाए जुर्माने पर रोक लगाने से इंकार कर दिया गया था. NCLAT ने CCI के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा था कि आदेश 20 अक्टूबर, 2022 को दिया गया जबकि इसके खिलाफ अपील 20 दिसंबर, 2022 को दाखिल की गई है.
CCI ने गूगल पर लगाया 1338 करोड़ का जुर्माना
CCI ने गूगल पर 1,338 करोड़ का जुर्माना लगाया है. जिस पर गूगल की NCLAT में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए CCI के द्वारा लगाए गए जुर्माने पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया था. CCI ने गूगल पर एंड्राइड मोबाइल उपकरण के मामले में कई बाजारों में अपने दबदबे का गलत फायदा उठाने पर जुर्माना लगाया है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








