
CBSE Exam 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी, 5 नवंबर से होंगे शुरू
AajTak
CBSE 10th-12th Board Practical Exam: सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित किए जाएंगे. बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख के साथ परीक्षाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.
CBSE 10th, 12th Datesheet 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर 2024 से शुरू होंगे. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है. जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, वे बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर शेड्यूल (CBSE 10th, 12th Board Practical Exam Schedule) और SOPs का नोटिस चेक कर सकते हैं.
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित किए जाएंगे. बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख के साथ परीक्षाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "शीतकालीन स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सत्र 2024-25 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 5 नवंबर, 2024 (मंगलवार) से 5 दिसंबर, 2024 (गुरुवार) तक आयोजित किया जाएगा."
इसके अलावा, बोर्ड के परीक्षा उपनियमों और अध्ययन योजना के अनुसार, भारत और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल असेसमेंट 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे. हालांकि, मौसमी परिस्थितियों के कारण शीतकालीन स्कूलों को पूरे जनवरी में बंद रखा जा सकता है.
यहां देखें सीबीएसई का जरूरी नोटिस-
सर्दियों में आयोजित होने वाले स्कूलों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, जिसमें छात्रों की फाइनल लिस्ट तैयार करना, यह सुनिश्चित करना कि केवल ऑनलाइन उम्मीदवारों की सूची (LOC) में शामिल लोग ही भाग लें, क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से बाहरी परीक्षकों और पर्यवेक्षकों की व्यवस्था करना और समय पर प्रैक्टिकल एग्जाम की सामग्री को पूरा करना और भेजना सुनिश्चित करना शामिल है.
बोर्ड परीक्षा के लिए 75% अटेंडेंस जरूरी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










