
CBSE Board Exam 2024: इस दिन से शुरू होंगे सीबीेएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा, जरूरी नोटिस जारी
AajTak
CBSE Board 10th, 12th Board Exam 2024 Notice: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ने साल 2024 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जरूरी नोटिस जारी किया है जिसके मुताबिक बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2024 में शुरू हो जाएंगी.
CBSE 10th, 12th Board Exam 2024 Notice: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 का जरूरी नोटिस जारी कर दिया है. सीबीएसई 10वीं-12वीं एकेडमिक ईयर 2023-24 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी और अप्रैल 2024 तक चलेंगी. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं.
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं लगभग 55 दिनों में आयोजित की जाएंगी. आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'सीबीएसई कक्षा 10Bवीं और 12वीं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से आयोजित करेगा. ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल 2024 तक समाप्त होने की उम्मीद है.' बोर्ड ने सभी संगठनों से अनुरोध किया है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के उपरोक्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें.
CBSE Board Exam 2024: ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई का नोटिस स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE Board Exam 2024 notice लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: सीबीएसई का नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. स्टेप 4: पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 का जरूरी नोटिस-
बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी 2023 से शुरू थीं, 10वीं क्लास की परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म हुईं जबकि 12वीं क्लास की परीक्षाएं 05 अप्रैल तक चली थीं, जबकि रिजल्ट 12 मई 2023 को जारी किया गया था. इस साल 10वीं में 93.12% और 12वीं में 87.33% छात्र पास हुए थे. दोनों क्लासेस में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. 10वीं क्लास में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25 और लड़कों का पास प्रतिशत 92.27 रहा है. वहीं 12वीं में लड़कों का रिजल्ट जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










