
CBSE Board Exam 2022: सीबीएसई 10वीं-12वीं सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
AajTak
CBSE Board Exam 2022 Sample Papers, Marking Scheme: सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE Board Exam 2022 Sample Papers: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2023 के सैंपल पेपर्स (CBSE Exam 2022 Sample Papers) जारी कर दिए हैं. जो छात्र अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सैंपल पेपर्स का फायदा
सीबीएसई सैंपल पेपर्स से छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिलती है. छात्र सैंपल पेपर्स ने न सिर्फ बोर्ड एग्जाम पैटर्न, क्वेश्चन टाइप, ऑप्शन को समझते हैं, बल्कि सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस करके बोर्ड परीक्षा की तैयारी और बेहतर कर सकते हैं. सैंपल पेपर छात्रों को उनकी ताकत और कमजोरियों का विश्लेषण करने में मदद करते हैं ताकि वे अपने परिणामों को बेहतर बनाने के लिए कमजोरियों को समझकर उन्हें दूर कर सकें.
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2023 और मार्किंग स्कीम
सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी, मार्च और अप्रैल, 2023 के महीने में आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने सीबीएसई सैंपल पेपर्स के साथ सब्जेक्ट वाइज एमएस या मार्किंग स्कीम (CBSE Board Marking Scheme) भी जारी की है.
CBSE 10th, 12th Board Exam 2023 Sample Papers: ऐसे करें डाउनलोड

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










