
CBSE Board Exam 2021: चुन सकते हैं अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर, बोर्ड दे रहा मौका
AajTak
CBSE Board Exam Centre Change: कोरोना संक्रमण के चलते कई छात्र और उनके परिवार शहर से बाहर चले गए हैं और उनके लिए परीक्षा के लिए वापस आ पाना मुश्किल है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुनने का मौका दिया जा रहा है.
CBSE Board Exam 2021: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (CBSE) 04 मई से शुरू होने जा रही 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपने एग्जाम सेंटर/ सिटी की च्वॉइस दर्ज करने का मौका दे रहा है. बोर्ड द्वारा 20 मार्च को जारी एक नोटिस में यह कहा गया है कि छात्र अपने बोर्ड एग्जाम के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनो एग्जाम के लिए एग्जास सेंटर में बदलाव कर सकते हैं. बोर्ड का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते कई छात्र और उनके परिवार शहर से बाहर चले गए हैं और उनके लिए परीक्षा के लिए वापस आ पाना मुश्किल है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुनने का मौका दिया जा रहा है. परीक्षा देने के लिए छात्र अपने नजदीकी एग्जाम सेंटर का चुनाव कर सकते हैं. CBSE Board Exam Centre Change: कैसे करें अप्लाई जिन छात्रों को उनका एग्जाम रोल नंबर मिल चुका है, वे एग्जाम सेंटर में बदलाव का रिक्वेस्ट अपने स्कूल को भेज सकते हैं. छात्रों को स्कूल को ये बताना होगा कि वे किस शहर में परीक्षा देना चाहते हैं. छात्र प्रैक्टिकल या थ्योरी दोनो के लिए एग्जाम सेंटर का चुनाव कर सकते हैं. स्कूलों को अपनी रिक्वेस्ट भेजने की लास्ट डेट 25 मार्च 2021 है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










