CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 94.54% छात्राएं , 91.25% छात्र पास
AajTak
CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है. इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है.
दो बजे आएगा दसवीं का रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा. वहीं स्कूलों से छात्रों को जानकारी मिल रही है कि रिजल्ट घोषित हो चुका है.
यहां देखें पूरा रिजल्ट
बता दें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र लंबे समय से अनिश्चितता की स्थिति से जूझ रहे थे. परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी. इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे. वहीं, टर्म 2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव और केस-आधारित प्रश्न पूछे गए थे. बोर्ड ने टर्म 1 के रिजल्ट में केवल छात्रों को पास, फेल या ऐसेंशियल रिपीट की जानकारी दी थी. वहीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट अब टर्म 2 रिजल्ट के साथ जारी हुए हैं.
CBSE Class 10th, 12th Result 2022 Digi Locker पर ऐसे कर पाएंगे चेक

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










