
CBSE 12th Maths Sample Papers: सीबीएसई 12वीं मैथ्स का पेपर 11 मार्च को, देखें मार्किंग स्कीम और सैंपल पेपर
AajTak
CBSE Board 12th Applied Mathematics Exam 2023 Sample Papers PDF: छात्र, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से सब्जेक्ट वाइज सिलेबस चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई कक्षा 12वीं एप्लाइड मैथमेटिक्स बोर्ड परीक्षा 2023 11 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी.
CBSE Board 12th Applied Mathematics Exam 2023 Sample Papers: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी 2023 से सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू करने जा रहा है. मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के सैंपल पेपर और सिलेबस जारी हो चुका है. बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in. पर 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड या रोल नंबर (CBSE Board Exam Roll No 2023) जारी करने वाला है. छात्र, बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले यहां दिए गए सैंपल पेपर की मदद से तैयारी कर सकते हैं.
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के सैंपल पेपर पिछले साल के प्रश्नपत्रों के साथ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. इससे छात्रों को पिछली परीक्षाओं की कठिनाई के स्तर को समझने और तैयारी करने में मदद मिलेगी. छात्र, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से सब्जेक्ट वाइज सिलेबस चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. सैंपल पेपर डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं. सीबीएसई 12वीं बोर्ड गणित की परीक्षा का सैंपल पेपर भी यहां देख सकते हैं और तैयारी कर सकते हैं.
शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं एप्लाइड मैथमेटिक्स बोर्ड परीक्षा 2023 11 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए काफी कम समय बचा है, छात्रों को अपनी तैयारी चेक करने के लिए सैंपल पेपर की प्रैक्टिस करनी चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










