
CBSE 10th Board Exam 2025: कैसा होगा इंग्लिश का पेपर? अच्छे नंबर चाहिए तो समझ लें मार्किंग स्कीम
AajTak
CBSE 10th Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को मार्किंग स्कीम समझना जरूरी है ताकि वे एक प्रभावी स्टडी प्लान तैयार कर सकें. 10वीं कक्षा की इंग्लिश पेपर की मार्किंग स्कीम में तीन खंड शामिल हैं: रीडिंग, लेखन और व्याकरण, और साहित्य.
CBSE Class 10th English Paper 2025 Marking Scheme: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित की जाएंगी. 10वीं-12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. बोर्ड परीक्षा की डेटशीट और टाइम टेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in (CBSE Datesheet & Time Table 2025) उपलब्ध है, परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी. बोर्ड परीक्षा से पहले मार्किंग स्कीम समझना बहुत जरूरी है, जिसके हिसाब से छात्र अभी भी बेहतर स्टडी प्लान तैयार कर सकते हैं.
दरअसल, सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी. आज हम यहां सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 इंग्लिश पेपर की सेक्शन वाइज मार्किंग स्कीम के बारे में बता रहे हैं. यह मार्किंग स्कीम सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है. सेकेंडरी स्कूल यानी 10वीं क्लास का सबसे पहला पेपर इंग्लिश (कम्युनिकेटिव/ लैंग्वेज एंड लिटरेचर) का है, जो 15 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा. 10वीं क्लास की मार्कशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें-
इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) पेपर की मार्किंग स्कीम.
यह पेपर 80 नंबर का होगा जिसमें इसमें 3 खंड (Sections) शामिल होंगे. सेक्शन वाइज मार्किंग स्कीम यहां देखें-
पेपर संरचना (Exam Structure) खंड विवरण नंबर Section A रीडिंग (Reading) 20 नंबर Section B लेखन और व्याकरण (Writing and Grammar) 20 नंबर Section C साहित्य (Literature) 40 नंबर
1. Section A: रीडिंग (20 नंबर) इसमें 2 पैसेज दिए जाते हैं (अप्रत्याशित/अनसीन): डिस्क्रिप्टिव पैसेज: 10 नंबर (लंबा टेक्स्ट) फैक्चुअल पैसेज: 10 नंबर (डाटा आधारित या डायलॉग)

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








