
CBSE ने जारी किए बोर्ड परीक्षा को लेकर ये जरूरी डिटेल, जान लें मार्किंग सिस्टम
AajTak
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के लिए अहम जानकारी साझा की है. बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से शुरू होगी, जो 10 अप्रैल को खत्म हो जाएगी. फिजिक्स का पेपर 26 फरवरी को आयोजित करवाया जाएगा. ऐसे में इस साल फिजिक्स का पेपर कैसा आने वाला है या इसका मार्किंग सिस्टम क्या है आइए जानते हैं.
केंद्रीय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल एग्जाम देने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी जानकारी साझा की है. ये अपडेट 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के फिजिक्स सबजेक्ट से जुड़ा हुआ है. बोर्ड ने इसे लेकर पेपर पैटर्न, प्रश्न पत्र के साथ ही मार्किंग सिस्टम को लेकर जानकारी दी है. हर साल फिजिक्स के पेपर को लेकर छात्र घबरा जाते हैं और इसे बहुत कठिन मानते हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है. एग्जाम से पहले सही जानकारी देना बेहद जरूरी है.
CBSE ने न केवल परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया है बल्कि छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध कराई गई है. इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि एग्जाम में किस तरह से क्वेश्चन पूछे जाएंगे और किस सेक्शन में कितने नंबर होंगे और किस तरह उत्तर लिखने से पूरे अंक मिल सकते हैं.
कैसा होगा क्वेश्चन पेपर का पैटर्न?
CBSE की ओर से जारी सैंपल पेपर के मुताबिक, कक्षा 12 की फिजिक्स के पेपर में कुल 33 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य है. वहीं, क्वेश्चन पेपर को 5 अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है, जिससे छात्रों को प्रश्नों को समझने में आसानी हो और वह आसानी से सॉल्व कर सकें.
सेक्शन A
सेक्शन A में कुल 16 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें से 12 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और 4 आंतरिक विकल्प (Internal Choice) होंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









