
CBI ने स्पेक्ट्रा मोटर्स के खिलाफ दर्ज किया मामला, बैंक को 33 करोड़ रुपये नुकसान पहुंचाने का आरोप
AajTak
आरोपियों के मुंबई में चार स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें 63 लाख रुपये (लगभग) बरामद हुए. लॉकर खंगालने पर भारी मात्रा में सोना-हीरा, सोने के बिस्किट और 4 लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया को 33.12 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक निजी कंपनी और उसके निदेशकों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया. FIR में मैसर्स स्पेक्ट्रा मोटर्स लिमिटेड, भारतभूषण रोशनलाल गुप्ता, जयदेव वी गुप्ता, शीला वी गुप्ता का नाम है. सभी स्पेक्ट्रा मोटर्स लिमिटेड में निदेशक हैं.
FIR में आरोपी के रूप में अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों का भी नाम है. आरोपों के मुताबिक, कंपनी ने फर्जी स्टॉक जमा करके 30 करोड़ रुपये का कैश क्रेडिट, 6 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ क्रेडिट और 50 लाख रुपये की बैंक गारंटी ली. आरोपी ने विभिन्न पक्षों के माध्यम से धोखे से लोन राशि का उपयोग किया था, जिनका उक्त निजी कंपनी के साथ कोई व्यावसायिक संबंध नहीं था. उक्त निजी कंपनी का स्टॉक सितंबर 2017 से अक्टूबर 2017 के दौरान अचानक कम हो गया था. यह भी आरोप है कि एक निजी कंपनी के निदेशकों ने बैंक की जानकारी के बिना स्टॉक को हटा दिया था.
ऐसे में बैंक ऑफ इंडिया को 33.12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. 31 मार्च, 2018 को खाते को एनपीए के रूप में घोषित किया गया था. ब्याज न देने और बकाया राशि का भुगतान न करने के कारण बकाया लोन खाता 31 मार्च, 2018 को 33.12 करोड़ रुपये था.
आरोपियों के मुंबई में चार स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें 63 लाख रुपये (लगभग) बरामद हुए. लॉकर खंगालने पर भारी मात्रा में सोना-हीरा, सोने के बिस्किट और 4 लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







