
CAT Merit List 2024: मैनेजमेंट की परीक्षा में इंजीनियरिंग के छात्रों का कमाल, 14 कैंडिडेट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
AajTak
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने CAT 2024 परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया है. कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा, भारत में एमबीए जैसे स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. कमाल की बात यह है कि इस परीक्षा 14 टॉपर्स में से 13 कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं.
CAT 2024 Merit List: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस बार 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार एक महिला उम्मीदवार भी टॉपरों में शामिल हैं, जबकि बाकी 13 उम्मीदवार पुरुष हैं. इन 14 में से 13 उम्मीदवारों का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग से है, जबकि एक उम्मीदवार नॉन-इंजीनियरिंग का है.
इस कैटगरी से इतने छात्र पास
CAT 2024 के परिणामों के मुताबिक, जनरल कैटगरी के 67.53 प्रतिशत कैंडिडेट्स पास हुए हैं. वहीं, EWS के 4.80 प्रतिशत कैंडिडेट्स ने एग्जाम पास कया है. NC-OBC के 16.91 प्रतिशत उम्मीदवा पास हुए हैं. SC के 8.51, ST के 2.25 और PwD 0.44% कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. इस परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे.
29 कैंडिडेट्स ने हासिल किया 99%
एग्जाम में कुल 14 छात्रों के 100 प्रतिशत अंक आए हैं. इसमें 13 पुरुष और एक महिला कैंडिडेट है. 100 प्रतिशत लाने वाले 14 कैंडिडेट्स में से एक कैंडिडेट आंध्र प्रदेश, दिल्ली से दो, हरियाणा से एक, केरल से एक, महाराष्ट्र से पांच, ओडिशा से एक, तेलंगाना से दो और राजस्थान से एक कैंडिडेट शामिल है. इसके अलावा 29 कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिन्होंने 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसमें 27 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं.
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं. उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा. स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और अन्य आवश्यक विवरण होंगे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








