
Casio लाया कमाल की रिंग, मिलेगी LCD स्क्रीन, ये हैं फीचर्स
AajTak
Casio ने डिजिटल वॉच के साथ एक रिंग को पेश कर दिया है. इसमें छोटा सा LCD डिस्प्ले दिया है. इसका नाम CRW-001-1JR है. यह रिंग क्लासिक स्टाइल में टाइम दिखाती है. Casio की इस रिंग में यूजर्स को तीन फंक्शनल बटन्स देखने को मिलते हैं. यह यूजर्स को टाइम, डेटा बदलने की सुविधा देते हैं. इसमें स्टॉपवॉच का भी फीचर मिलता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
डिजिटल वॉच तैयार करने वाली जापानी कंपनी Casio ने एक रिंग लॉन्च की है, जिसके अंदर एक घड़ी है. इसमें एक छोटी डिस्प्ले और क्लासिक डिजाइन दिया गया है. इसका नाम CRW-001-1JR है. यह रिंग क्लासिक स्टाइल में टाइम दिखाती है. Casio ने अपने डिजिटल वॉच के मार्केट में 50 साल की एनवर्सिरी पर लॉन्च किया है. यह वॉच जापान में उपलब्ध होगी.
Casio की इस रिंग में छोटा डिस्प्ले होने की वजह से इसमें Seven-Segment LCD Screen है. इसमें यूजर्स को Hours, Minutes और Seconds का समय नजर आता है. यह स्मार्ट रिंग की तरह नहीं है, जिसमे हार्ट रेट और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स होते हैं. Samsung ने हाल ही में एक स्मार्ट रिंग को लॉन्च किया था.
Casio की इस रिंग में यूजर्स को तीन फंक्शनल बटन्स देखने को मिलते हैं. यह यूजर्स को टाइम, डेटा बदलने की सुविधा देते हैं. इसमें स्टॉप वॉच का भी फीचर मिलता है.
यह भी पढ़ें: Boat स्मार्टवॉच में मिलेगा पेमेंट का फीचर, बिना PIN के कर पाएंगे भुगतान, जानिए डिटेल्स
Casio की इस रिंग वॉच में यूजर्स को लाइट और अलार्म की सुविधा मिलती है. इसमें पावर के लिए सिंगल बैटरी दी गई है. इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह आसानी से 2 साल तक चलेगी और बैटरी के खराब होने के बाद उसे आसानी से रिप्लेस भी किया जा सकेगा.
असल में यह एक रिक्रिएट डिजाइन है, जिसमें एक बड़ी वॉच को एक छोटे से डिजाइन में शामिल किया गया है. यह पूरा एक सिंगल पीस रिंग है, जिसमें मेटल इंजेक्शन प्रोसेस का इस्तेमाल किया है. यूजर्स को कंफर्ट देने और अलग-अलग साइज के लिए स्ट्रेचेबल बैंड का इस्तेमाल किया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










