
CAR SALES: Hyundai को कड़ी टक्कर दे रही Tata! जानिए मई में किसने बेची कितनी कारें
AajTak
Hyundai की मासिक बिक्री 50 हजार यूनिट्स से नीचे आ चुकी है और बाजार में टाटा और हुंडई के बीच नंबर दो की पोजिशन को लेकर जद्दोजहद चल रही है. बीते मई महीने में दोनों ब्रांड्स के बीच महज 2,617 यूनिट्स का ही अंतर देखने को मिला.
बीता मई महीना देश के ऑटो सेक्टर के लिए काफी बेहतर रहा ज्यादातर वाहन निर्माताओं ने ग्रोथ दर्ज की है. हमेशा की तरह पैसेंजर कार सेग्मेंट में मारुति सुजुकी अव्वल रही. लेकिन टाटा मोटर्स एक बार फिर से साउथ कोरियन कार कंपनी हुंडई को कड़ी टक्कर देता नज़र आया. सेकंड बेस्ट सेलिंग कार कंपनी की लड़ाई इन दोनों ब्रांड्स के बीच जारी है और इस बार के मुकाबले में हुंडई और टाटा में काफी कम अंतर देखने को मिला. तो आइये जानते हैं मई-2023 में किस कंपनी ने कितनी कारों की बिक्री की-
1)- Maruti Suzuki: 146,596 यूनिट्स
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मई 2023 में कुल 178,083 यूनिट्स की बिक्री की है. इस महीने में कुल बिक्री में 146,596 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 5,010 यूनिट्स को ओईएम को बेचा गया. इसके अलावा इसमें कुल 26,477 यूनिट्स का निर्यात शामिल है. मई महीने में कंपनी ने हमेशा की तरह सबसे ज्यादा मिनी और कॉम्पैक्ट सेग्मेंट के कुल 83,655 वाहनों की बिक्री की है. मिनी सेग्मेंट में ऑल्टो और एस-प्रेसो के 12,236 यूनिट्स और कॉम्पैक्ट सेग्मेंट में बलेनो, डिजायर, सेलेरियो, स्विफ्ट, वैगनआर और इग्निस के कुल 71,419 यूनिट्स बेचे गएं. इसके अलावा ब्रेजा, ग्रैंड विटार, अर्टिगा, फ्रॉक्स सहित यूटिलिटी सेग्मेंट में कुल 46,243 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई.
2)- Hyundai: 48,601 यूनिट्स
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी एक बार फिर से देश की दूसरी सबसे ज्यादा पैसेंजर कार बेचने वाली कंपनी बनी है. बीते मई महीने में कंपनी ने कुल 48,601 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है जो कि पिछले साल के इसी महीने में बेचे गए 42,293 यूनिट्स के मुकाबले 14.91 प्रतिशत ज्यादा रही है. हालांकि अप्रैल 2023 (MoM) की तुलना करने पर बिक्री की मात्रा में 1,100 यूनिट्स की गिरावट दर्ज की गई है. हुंडई की मासिक बिक्री 50 हजार यूनिट्स से नीचे आ चुकी है और बाजार में टाटा और हुंडई के बीच नंबर दो की पोजिशन को लेकर जद्दोजहद चल रही है.
3)- Tata Motors: 45,984 यूनिट्स

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










