
Car Purchase Rule: थार खरीदें या वैगनआर? कार खरीदने के लिए कितनी हो सैलरी? सबकुछ बताता है 20-4-10 नियम
AajTak
Car Buying Rule: कुछ लोग तो नौकरी पकड़ते ही सबसे पहले कार खरीदते हैं. जिसे आप गलत फैसला कह सकते हैं. वैसे कार खरीदना कोई गलत काम नहीं है, लेकिन वित्तीय तौर पर आप कार खरीदने के लिए सक्षम हैं या नहीं, इसे एक खास नियम से मापा जाता है.
अमन के पास कार है, तो अब मुझे भी कार खरीद लेनी चाहिए. हमारे देश में अधिकतर लोग देखा-देखी में चक्कर में कार खरीद लेते हैं. कुछ लोग इसे अपने स्टेट्स सिम्बल से जोड़कर देखते हैं. जो एक वित्तीय तौर सबसे गलत फैसला होता है, आप लोन की जाल में फंस सकते हैं. इसलिए कार किसे जरूरी है? कार कब जरूरी है? आपकी सैलरी कार खरीदने लायक है या नहीं, ये सबकुछ जानने के बाद ही किसी को भी कार खरीदने के बारे में सोचना चाहिए.
दरअसल, आसानी से कार लोन मिल जाता है, फिर लोग बिना सोचे-समझे कार खरीद लेते हैं. कुछ लोग तो नौकरी पकड़ते ही सबसे पहले कार खरीदते हैं. जिसे आप गलत फैसला कह सकते हैं. वैसे कार खरीदना कोई गलत काम नहीं है, लेकिन वित्तीय तौर पर आप कार खरीदने के लिए सक्षम हैं या नहीं, इसे एक खास नियम से मापा जाता है.
क्योंकि कार एक ऐसी चीज होती है, जिसके शोरूम से निकलते ही उसकी कीमत घटने लगती है. यानी महीने-दर-महीने कार की कीमत घटती है. ऐसे में कार लेने से पहले ये सोचना होगा, कि क्या आपके लिए सबसे पहले कार खरीदना जरूरी है.
अधिकतर लोग पर्सनल यूज के लिए कार खरीदते हैं. लेकिन क्या बगैर कार भी आपका काम चल सकता है, इसपर सबसे पहले विचार करना होगा. यही नहीं, अगर आपने फैसला कर लिया है कि कार खरीदनी ही है तो कार कितनी कीमत की होनी चाहिए, ये आपकी च्वाइस पर नहीं, बल्कि आपकी सैलरी पर डिपेंट करती है.
क्या है 20-4-10 का नियम? कार खरीदने को लेकर एक काफी पॉपुलर नियम है, जो बताता है कि आपकी सैलरी के हिसाब से कितनी कीमत की कार लेनी चाहिए, और उसकी EMI कितनी होनी चाहिए. इस पॉपुलर नियम को 20/4/10 के नाम से जाना जाता है. यह आपकी आमदनी के हिसाब से आपका मार्गदर्शन करता है.
दरअसल, 20-4-10 नियम में 20 का मतलब होता है कि जब आप कार खरीदें तो कम से कम 20 फीसदी राशि डाउन पेमेंट करें. अगर 30 फीसदी तक करते हैं तो फिर और बेहतर रहेगा. लेकिन हमारे देश में अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते हैं. यानी कार खरीदने से पहले आपकी जेब में 20 फीसदी डाउन पेमेंट की राशि होनी चाहिए.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










