
Cancer का झूठ बोल महिला ने जुटाए लाखों और ऐशोआराम में उड़ा दिए, अब जेल में कट रहे दिन
Zee News
पैसों की चाहत में एक 28 साल की महिला ने अपनी जिंदगी खराब कर ली. कोर्ट ने उसे जालसाजी के आरोप में जेल भेज दिया है. महिला ने लोगों से कहा था कि वो कैंसर पीड़ित है और उसे इलाज के लिए काफी पैसा चाहिए. बाद में उसने वो पैसा अपने ऐशोआराम पर खर्च कर डाला.
सिडनी: आलिशान लाइफ जीने की सनक में एक 28 साल की महिला (Woman) ने झूठ की ऐसी कहानी रची कि सुनने वाला हर शख्स हैरान रह गया. महिला ने कहा कि उसे कैंसर (Cancer) है और वह तीन महीने से ज्यादा जिंदा नहीं रहेगी. उसने इलाज के नाम पर रिश्तेदारों-दोस्तों के साथ-साथ आम लोगों से लाखों रुपये जुटाए और उसे घूमने-फिरने में उड़ा दिए.
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 वर्षीया हैना डिकिंसन (Hanna Dickinson) ने अपनी मां से कहा कि वो दुर्लभ कैंसर से पीड़ित है और तीन महीने से ज्यादा नहीं बचेगी. अपने झूठ को सच दिखाने के लिए हैना ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और बिल भी तैयार किए. इसके बाद उसने लोगों की भावनाओं से खेलते हुए इलाज के नाम पर उनसे पैसा वसूला. जिस किसी को भी हैना ने कैंसर की बात बताई, वो दुखी हो गया और जितना संभव हुआ उतना डोनेशन दिया.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



