
Cancelled Trains Today: रेलवे ने आज भी 333 ट्रेनों को कर दिया रद्द, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट
AajTak
Railway Cancelled Train List Today: भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. आइए जानते हैं रेलवे ने आज यानी 11 जनवरी, 2023 को कौन सी ट्रेनें रद्द कर दी हैं.
List of Cancelled Trains: भारतीय रेल में हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे डेवलेपमेंट कार्य करता रहता है. जिसकी वजह से कई बार ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कुछ ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट करने पड़ते हैं. वहीं, आजकल कोहरे के चलते भी रेलवे को ट्रेनें रद्द करनी पड़ रही हैं. साथ ही, कई ट्रेनें घंटों-घंटों लेट चल रही हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे प्रभावित ट्रेनों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ के जरिए पहले ही यात्रियों के दे देता है.
भारतीय रेलवे ने आज, 11 जनवरी, 2023 को 333 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जिसमें 284 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल (Fully Cancelled) की गई हैं, जबकि 49 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द (Partially Cancelled) किया गया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, 10:30 बजे तक 8 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट (Diverted Trains) किए गए हैं, जबकि रेलवे ने 49 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया है.
इन ट्रेनों में यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों की पैसेंजर ट्रेनें और स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं. ऐसे में ट्रेन में सफर करने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या रीशेड्यूल तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
वहीं, अगर कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनों की बात करें तो रेलवे के मुताबिक, 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. नीचे देखें देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट.
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.
क्यों कैंसिल हुई है ट्रेनें? NTES ट्रेनों को कैंसिल होने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताता है. माना जाता है कि विभन्न रूट्स पर पटरियों के दोहरीकरण एवं रेलवे के इंटरलॉकिंग और नॉनइंटरलॉकिंग कार्यों समेत अनेक परिचालन कारणों (Operating Reasons) से ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








