
Cancelled Cheque: मैजिक पेन से भरते थे चेक, लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
AajTak
Cancelled Cheque: लोन देने के बहाने कैंसिल चेक और मैजिक पेन की मदद से व्यापारियों को ठगने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. किशनगंज पुलिस ने दो व्यापारियों की शिकायत पर गिरोह की महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानें कैसे करते थे शातिर ठग लोगों से ठगी...
बिहार के किशनगंज में 'जामताड़ा' जैसा नया गिरोह सामने आया है. लेकिन ये गिरोह साइबर फ्रॉड नहीं करता. बल्कि, कैंसिल चेक और मैजिक पेन के माध्यम से लोगों को चूना लगाता है. इसके सबसे ज्यादा शिकार व्यापारी बने हैं. हालांकि, दो व्यापारियों की शिकायत पर ठाकुरगंज थाना पुलिस ने गिरोह से जुड़ी महिला सहित चार ठगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, ठगी करने वाला यह गिरोह किशनगंज जिले और समीपवर्ती पश्चिम बंगाल के इलाके में एक्टिव है. यहां लगभग 6 से ज्यादा कारोबारी इस जालसाजी का शिकार बने हैं. जालसाजों ने व्यापारियों को लाखों का चूना लगाया है. किशनगंज जिले के ठाकुरगंज और कुर्लीकोट थाने में इस ठगी की कुल 2 शिकायतें व्यापारियों ने दर्ज करवाई थी.
बता दें, किसी भी तरह के बैंक लोन लेते समय कुछ कागजातों को लोन देने वालों को सुपुर्द किया जाता है. इसी का फायदा इन जालसाजों ने उठाया. उन जरूरी कागजातों में कैंसिल बैंक चेक भी शामिल होता है. बस इसी कैंसिल चेक के सहारे जालसाज ठगी की घटना को अंजाम देते चले गए. दरअसल, लोन देने वाली कम्पनी बताते हुए चार जालसाजों का एक गिरोह विगत 2 सप्ताह से किशनगंज और समीपवर्ती पश्चिम बंगाल के इलाकों में सक्रिय था. ये गिरोह जरूरतमंदों को लोन दिलाने का पक्का विश्वास दिलाने के बाद उनसे लोन के लिए कागजातों की मांग करता था.
मैजिक पेन से ठगी उन कागजातों में बैंक का एक कैंसिल चेक और 200 रुपये का बैंक चेक शामिल होता था. जालसाज बड़ी सफाई से कैंसिल चेक लेते थे. उसके बाद चेक में लोन लेने वाले के पेन से साइन करवा लेते थे. फिर चेक को कैंसिल करने की प्रक्रिया जालसाज खुद के लाए हुए पेन से करवाते थे. खुद के लाए हुए पेन से बैंक चेक को कैंसल करने की प्रक्रिया ही उनकी जालसाजी का हथियार होती थी.
चार ठगों को भेजा गया जेल जालसाज चेक कैंसिल करने के लिए मैजिक पेन का इस्तेमाल करते थे. जिससे चेक कैंसिल करने के बाद कुछ ही देर में चेक से इंक गायब हो जाती थी. जबकि, साइन वे लोग व्यापारियों के पेन से ही करवाते थे, ताकि वो पूरी तरह असली लगे. जैसे ही चेक से कैंसिल का निशान मिट जाता था, वो उस पर रकम भरकर उसे बैंक में ले जाकर पैसे निकाल लेते थे. इसी तर्ज पर इस गिरोह ने 6 से ज्यादा कारोबारियों को लाखों का चूना लगा दिया. जालसाजी की दो घटनाएं प्रकाश में आने के बाद किशनगंज एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई. टीम गठित होने के तीन दिनों के अंदर किशनगंज पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
कैसे हुई गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर गठित इस टीम ने किशनगंज और समीपवर्ती पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में नजर रख रही थी. इसी दौरान किशनगंज पुलिस की टीम को नेपाल बॉर्डर गलगलिया और पश्चिम बंगाल सीमा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि करते लोगों की सूचना मिली. सूचना के आधार पर किशनगंज पुलिस ने सभी संदिग्ध चार लोगों को धर दबोचा. आरोपियों से पूछताछ और उनके पास से जब्त 4 मोबाइल फोन और ATM कार्ड की जांच करने के बाद पता चला कि ये लोग कोलकाता से आए हैं. पकड़े गए ठगों का नाम मो. शोएब अली, मो. असगर अली, बलाई दत्त और चिनमोई बेज सभी कोलकाता के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






